उत्तराखंड समाचार

परफॉरमेंस इण्डेक्स के नेशनल रैकिंग पर दूसरे पायदान पर पहुँचा उत्तराखण्ड

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने जतायी खुशी

देहरादून 23 मार्च। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अन्तर्गत वर्तमान में उत्तराखण्ड राज्य परफॉरमेंस इण्डेक्स के नेशनल रैकिंग में दूसरे स्थान पर आ गया है। इस बाबत ग्राम्य विकास मंत्री ने उत्तराखण्ड ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को बधाई दी है। विदित हो कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत योजना क्रियान्वयन की ऑल इण्डिया परफॉरमेंस इण्डेक्स के आधार पर नेशनल रैकिंग का प्रावधान किया गया है। जिसमें योजना क्रियान्वयन में ओवर ऑल परफॉरमेंस के अनुसार राज्यों की रैकिंग का निर्धारण किया जाता है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अन्तर्गत वर्तमान में उत्तराखण्ड राज्य इस परफॉरमेंस इण्डेक्स में नेशनल रैकिंग में दूसरे स्थान पर आ गया है। मंत्री जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने खुशी प्रकट करते हुए कहा कि केन्द्र से मिले 18 हजार आवासों के आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण होने जा रही है और अब तक उत्तराखण्ड को मिले 47654 आवासों में से 27923 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण करवाकर उन्हें लाभार्थियों को दे दिया गया है। आवास आवंटन हेतु विशेष सहयोग के लिए ग्राम्य विकास मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी और केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरीराज सिंह का भी आभार प्रकट किया है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581