उत्तराखंड समाचार

आत्म निर्भर उत्तराखंड की दिशा तय करेगा बजट : महेंद्र भट्ट

स्वरोजगार, पर्यटन, खेती किसानी और महिला हितो के लिए बजट मे प्रावधान किया है

देहरादून 15 मार्च। भाजपा ने धामी सरकार द्वारा पेश बजट को समावेशी विकास और अंतिम छोर के व्यक्ति को छूने वाला युवाओं का बजट बताया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सीएम का आभार जताते हुए कहा कि जिस तरह से स्वरोजगार, पर्यटन, खेती किसानी और महिला हितो के लिए बजट मे प्रावधान किया है उससे निश्चित तौर पर कहा जा सकता है कि बजट राज्य को आत्म निर्भर और आगामी दशक के सर्वश्रेष्ठ राज्य की ओर अग्रसर है। अनुसूचित जनजाति के छात्रों को फ्री किताबें, आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के मानदेय मे वृद्धि, पिछड़ी छात्राओं के छात्रवृत्ति मे वृद्धि, बालिका साइकिल योजना, लोक सेवा आयोग की तैयारी के लिए 50 हजार, एनसीसी कैडेट के भत्ते मे वृद्धि तथा मुख्यमंत्री प्रतिभा प्रोत्साहन सहित जिस तरह स्वरोजगार के लिए हजारों करोड़ का प्रावधान किया गया है उससे स्पष्ट है कि यह बजट रोजगार मुहैया कराने वाला युवाओं का बजट है। भट्ट ने जोशीमठ प्रभावितो के लिए 1 हजार करोड़ के प्रावधान पर संतोष जताया और कहा कि प्रभावितों के लिए सरकार कोई कसर नही छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि बजट मे सभी क्षेत्रों को बेहतर ढंग स्थान दिया गया है जिससे राज्य आर्थिक रूप से प्रगति की ओर अग्रसर होगा।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581