उत्तराखंड समाचार

मंत्री गणेश जोशी ने की डॉ. मुरली मनोहर जोशी से शिष्टाचार भेंट

गौरतलब है कि मंत्री गणेश जोशी निगम चुनाव के चलते दिल्ली दौरे पर है

देहरादून/नई दिल्ली, 01 दिसंबर। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ओर काबीना मंत्री गणेश जोशी के बीच कई समसामयिक विषयों पर चर्चा की गई। गौरतलब है कि मंत्री गणेश जोशी निगम चुनाव के चलते दिल्ली दौरे पर है और नई दिल्ली के कई वार्डो में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे साथ ही कई जनसभाओं को भी सम्बोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button