उत्तराखंड समाचार

अवैध खनन पर आकस्मिक चेकिंग में निकले पुलिस उप महानिरीक्षक

साथ ही अवैध खनन करने वाले खनन माफियाओं के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जाएगी।

देहरादून। अवैध खनन पर आकस्मिक चेकिंग में निकले पुलिस उप महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुँवर ने आम जनता से अपील की कि अवैध खनन से संबंधित किसी भी शिकायत पर सीधे संबंधित थाना प्रभारी तथा उन्हे सूचना दे।
देर रात्रि पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुँवर द्वारा थाना सहसपुर, थाना सेलाकुई तथा थाना विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत बरोटीवाला, डाकपत्थर, कुल्हाल आदि क्षेत्रों में ऐसे स्थानों, जहां पर खनन का कार्य चल रहा है, का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुँवर द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी, कर्मचारी को स्पष्ट निर्देश दिये गये कि किसी भी दशा में सूर्यास्त के बाद कोई भी खनन कार्य न हो। यदि किसी थाना क्षेत्र में अवैध खनन अथवा खनन वाहनों की ओवरलोडिंग पाई जाती है तो संबंधित चौकी प्रभारी व थाना प्रभारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अवैध खनन करने वाले खनन माफियाओं के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464