उत्तराखंड समाचार

विधानसभा अध्यक्ष ने की रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से मुलाकात

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देहरादून उत्तराखंड की राजधानी है

देहरादून/नई दिल्ली । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी से मुलाकात कर कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस (रेल संख्या 12037/12038) से जुड़ी समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासी काफी समय से ट्रेन के प्रस्थान-आगमन के समय में परिवर्तन चाह रहे हैं ट्रेन संख्या 12037 जिसका समय कोटद्वार से 15:55 बजे चलकर 22:20 बजे दिल्ली पहुंचती है जिस कारण रात्रि में पहुंचने पर यात्रियों को अत्यधिक असुविधा का सामना करना पड़ता है। विधानसभा अध्यक्ष ने अनुरोध किया कि ट्रेन संख्या 12038 दिल्ली से प्रातः 7:00 बजे के स्थान पर 6:00 बजे प्रस्थान करें और इसी प्रकार कोटद्वार से 15:55 बजे के स्थान पर 14:00 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करें जिससे यात्रियों को सुगम यात्रा करने में सुविधा होगी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से कोटद्वार रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण कराने का आग्रह किया तथा कोटद्वार में पार्किंग की समस्या को देखते हुए उन्होंने स्टेशन के पास रेलवे की रिक्त पड़ी भूमि पर पार्किंग बनाने का सुझाव दिया उन्होंने कहा कि इससे रेलवे को अतिरिक्त कमाई होगी और कोटद्वार की जनता को पार्किंग की सुविधा मिल सकेगी साथ ही कोटद्वार के गुरुद्वारा के पास रेलवे की रिक्त भूमि पर चिल्ड्रन पार्क बनाने का भी आग्रह किया।उन्होंने कहा कि कोटद्वार “गढ़वाल का द्वार” के नाम से प्रसिद्ध है , कोटद्वार को कण्वाश्रम से भी जाना जाता है जहां चक्रवर्ती राजा भरत का जन्म हुआ एवं उनकी कण्वाश्रम में ही प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा हुई थी। कालांतर में राजा भरत के नाम से ही हमारे देश का नाम भारत रखा गया। उन्होंने कहा की कोटद्वार की इन्हीं विशेषताओं को देखते हुए रेलवे स्टेशन का सौंदर्यकरण करना अत्यंत आवश्यक है।विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से कोटद्वार रेलवे से जुड़ी विभिन्न विषयों पर चर्चा की उन्होंने बोर्ड अध्यक्ष से कोटद्वार- दिल्ली गढ़वाल एक्सप्रेस ( रेल संख्या 14043/14044) रेल सेवा के संबंध में आ रही कठिनाइयों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि रेल करोना काल से बंद है जिसके संचालन हेतु क्षेत्र वासियों द्वारा बार-बार मांग की जा रही है। जिससे क्षेत्रवासियों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने रेल का संचालन पुनः करने तथा रेल का विस्तार वाया जयपुर अजमेर तक करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा की कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र सैनिक बाहुल्य क्षेत्र हैं सैनिकों के आवागमन पर्याय होता रहता साथ ही गढ़वाल का द्वार के साथ-साथ कोटद्वार व्यापार का भी महत्वपूर्ण केंद्र है। जिसके कारण इस रेल सेवा के संचालन की अति आवश्यकता है। उन्होंने बोर्ड अध्यक्ष को नई समयसारणी के अनुसार कोटद्वार- दिल्ली गढ़वाल एक्सप्रेस रेल का संचालन कराने हेतु संबंधित को निर्देश करने का आग्रह किया। विधानसभा अध्यक्ष ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष को बताया कि कोटद्वार- नजीबाबाद पैसेंजर दैनिक रेल सेवा का लाभ जन सामान्य को पूर्ण रूप से नहीं मिल रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देहरादून उत्तराखंड की राजधानी है परंतु कोटद्वार से देहरादून के लिए वर्तमान समय में कोई रेल सेवा का संचालन नहीं हो रहा है जिससे क्षेत्र की जनता को देहरादून तक की रेल सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने नजीबाबाद पैसेंजर रेल सेवा को देहरादून तक विस्तार करने का आग्रह किया एवं उन्होंने कहा कि रेल सेवा का संचालन करने से क्षेत्र की जनता को देहरादून आवागमन के लिए एक सुगम साधन उपलब्ध हो सकेगा एवं रेल विभाग को भी वित्तीय लाभ होगा। उन्होंने नई समय सारणी के अनुसार कोटद्वार- नजीबाबाद- देहरादून पैसेंजर रेल का संचालन करने हेतु संबंधित को निर्देशित करने का आग्रह किया। केंद्रीय रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी के द्वारा बताई गई कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र की रेल से जुड़ी समस्याओं को बड़े ध्यान पूर्वक सुना और उन्होंने सभी समस्याओं के निवारण हेतु विधानसभा अध्यक्ष को सहयोग का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581