उत्तराखंड समाचार

5 हजार गावों को किया जा चुका हैं टीबी मुक्त

स्वास्थ्य मंत्री ने की राज्यपाल से मुलाकात

देहरादून 01 जुलाई। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को राजभवन में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने हाल में ही स्वास्थ्य सेवाओं में व्याप्त अंतर को कम करने के लिए अंतर विश्लेषण (गैप एनालिस) पर राजभवन में आयोजित बैठक के संबध में विस्तृत चर्चा की। राज्यपाल ने कहा कि यह बैठक बेहद सार्थक संपन्न हुई है जिसके अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि गैप एनालिस बैठक के सुझावों हेतु कमेटी बनायी जा रही है जो सुझावों का अध्ययन कर जल्द ही अपना प्रस्तुतीकरण कैबिनेट के समक्ष देगी।
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अन्य विषयों पर भी राज्यपाल को जानकारी दी और बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत अभी तक 5 हजार गावों को टीबी मुक्त किया जा चुका है साथ ही निःक्षय मित्र के माध्यम से टीबी रोगियों की सहायता करने में प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्यपाल के मार्ग-निर्देशन में यह अभियान सुचारू चल रहा है जिसकी राज्यपाल द्वारा समय-समय पर समीक्षा की जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए उनकी सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष की गई है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581