उत्तर प्रदेश समाचार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया नकल विरोधी कठोर कानून का स्वागत

युवाओं को भ्रमित करने वालों के साथ ही पुलिस की भूमिका की भी होगी जांच

देहरादून 10 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा” प्रतियोगी परीक्षाओं में भर्ती में अनुसूचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय”अध्यादेश का स्वागत करते हुए कहा कि हम हमेशा सही के साथ खड़े हैं किसी भी योग्य प्रतियोगी को न्याय मिलना ही चाहिए। महेंद्र भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है जहां नकल कराने का दोषी पाए जाने पर ₹10 करोड़ तक के जुर्माने एवं आजीवन कारावास का प्रावधान 2023 के अध्यादेश में किया गया है। कल देहरादून में हुए लाठीचार्ज एवं पथराव की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि हम योग्य प्रतियोगियों के साथ सदैव खड़े हैं और यदि कोई षड्यंत्र किया गया है अथवा पुलिस, प्रशासन की ओर से कोई मिस हैंडलिंग हुई है तो उसकी भी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेश के युवाओं से शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने तथा वार्ता करने का अनुरोध करते हुए कहा की यह युवा हमारे ही परिवारों के बच्चे हैं और हम इन्हें सड़कों की अपेक्षा परीक्षा हॉल तथा सेवाओं में देखना चाहते हैं आखिरकार तो यही उत्तराखंड का भविष्य है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल इन युवाओं की ऊर्जा का दुरुपयोग कर अपने स्वार्थों की सिद्धि करना चाहते हैं जो हमें कतई मंजूर नहीं है, युवाओं को इनके भ्रम जाल में ना आकर अपने तथा उत्तराखंड के भविष्य को उज्जवल बनाने की ओर अग्रसर होना चाहिए।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581