उत्तराखंड समाचारक्राइम

कुल्हाड़ी से वार कर मजदूर की बेरहमी से हत्या

पत्नी को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है।

देहरादून। पुलिस को सुबह एक मजदूर की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या की सूचना मिली। हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस अधिक जानकारी जुटा रही है। अभी तक हत्या के पीछे पत्नी को लेकर विवाद की बात सामने आई है।
रायपुर के मयूर विहार क्षेत्र में एक मजदूर की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी गई। घटना देर रात की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक विजयपाल निवासी मध्यप्रदेश यहां एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करता था। उसके साथ में ही हरिराम नाम का मजदूर भी रहता था। बताया जा रहा है कि दोनों में रात के समय किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस बीच हरिराम ने वहां रखी कुल्हाड़ी से विजयपाल के मुंह पर वार कर दिया। एक के बाद एक हरिराम ने कई वार कर दिए। इससे विजयपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हरिराम मौके से भाग निकला। सुबह के वक्त जब पुलिस को सूचना मिली तो मौके से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने थोड़ी देर पहले हत्यारोपी हरिराम को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों के बीच पत्नी को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464