आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनसोशल मीडिया वायरल

एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो पर दून पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही

जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आते ही फिर चला नशा तस्करी की राह पर, पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

देहरादून, 25 सितम्बर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में नशा तस्करो पर दून पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही हुई हैं।
जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आते ही फिर नशा तस्करी की राह पर चलने वाले को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया हैं। हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त 01 नशा तस्कर को आज दून पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। अभियुक्त के कब्जे से 5.70 ग्राम अवैध हाई प्रोफाइल ड्रग MDMA बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त डिलीवरी बॉय का कार्य करता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड की “ड्रग्स फ्री देवभूमि” की परिकल्पना को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने के कड़े निर्देश निर्गत किए गए हैं। दिये गये निर्देशों के अनुपालन में थाना प्रेमनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस चौकी झाझरा के पास से एक अभियुक्त सागर पुत्र साहब सिंह को 05.70 ग्राम अवैध हाई प्रोफाइल ड्रग MDMA के साथ गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर थाना प्रेमनगर पर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध सख्या 201/26 धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर किया गया। अभियुक्त सागर पुत्र साहब सिह निवासी पिंडोरा जहांगीरपुरम निकट हनुमान मन्दिर तहसील ऊन जिला शामली उ.प्र. उम्र 26 वर्ष ने पूछताछ में बताया कि वह पिछले 02 वर्षों से जौमेटो में काम करता है । अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल गया था तथा वर्तमान में जमानत पर बाहर आया हुआ है, अभियुक्त नशा करने का आदि है। बरामद MDMA वह दिल्ली के एक स्थानीय नशेड़ी से कम दामों में खरीद कर लाया है। जिसे वह स्थानीय नशेड़ियों को महँगे दामों में बेचकर मुनाफ़ा कमाने की फिराक में था। इससे पहले ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581