उत्तराखंड समाचार

डीएम एसएसपी ने गणंतत्र दिवस की तैयारियों का जायजा लिया

गणतंत्र दिवस से पूर्व कार्यों को युद्धस्तर पर पूर्ण करने के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने परेड ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण करते हुए गणंतत्र दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौसम विभाग की बारिश की चेतावनी को दृष्टिगत रखते हुए व्यवस्था बनाई जाए। इस दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड ग्राउण्ड पर सेना एवं अर्द्धसेनिक बल, पुलिस परेड की रिहर्सल का अवलोकन किया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने परेड ग्राउण्ड पर संचालित निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण कार्याें का निरीक्षण करते हुए गणतंत्र दिवस से पूर्व कार्यों को युद्धस्तर पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने परेड मैदान पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिहर्सल के साथ ही विभिन्न तैयारियां एवं व्यवस्थाएं का जायजा लेते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छोलिया नृत्य (अल्मोड़ा), जौनसार बावर पौराणिक सांस्कृतिक लोक कला मंच एवं सामाजिक संस्था चकराता द्वारा हारूल नृत्य, श्री राजेश्वरी पर्यावरण एवं संस्कृति समिति उत्तरकाशी द्वारा रांसो नृत्य(नरू बिरोला, संगम सांस्कृतिक समिति द्वारा मेला नृत्य (गढवाली नृत्य), कुमाऊ लोक सांस्कृतिक कला दर्पण लोहाघाट चम्पावत द्वारा छपेली नृत्य, प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं सेना एवं पुलिस, होमगार्ड, पूर्व सैनिकों द्वारा परेड एवं पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बल महिला बैंड द्वारा प्रस्तुती दी जाएगी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 9 विभागों की झांकियां लगेगी जिनमें उद्यान, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास, पर्यटन, ग्राम्य विकास, वन एवं पशुपालन विभागों की झांकियां रहेगी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581