उत्तराखंड समाचार

साई नारायण सेवा धाम में बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

शिविर में के0 बी0 एम0 के अध्यक्ष श्री सुन्दर श्याम कुकरेती द्वारा भी अपने विचार रखे गये

देहरादून श्रीमती मीना बिष्ट द्वारा महिला एवं बाल-विकास विभाग की महिलाआंे से सम्बंधित योजनाओं एवं दत्तक-ग्रहण के सम्बंध में जानकारी दी गयी। पुलिस विभाग के प्रतिनिधि श्री प्रदीप बिष्ट, थानाध्यक्ष, प्रेमनगर द्वारा थाने की प्रक्रिया एवं पुलिस के सम्बंध में नागरिकों के अधिकार व दायित्वों के सम्बंध मंे जानकारी दी गयी। शिविर मंे अनिल रावत, एस0 डी0 ओ0 एवं श्री जितेन्द्र सिंह गौसाई, रेंज अधिकारी द्वारा वन विभाग की योजनाओं के सम्बंध मंे, उद्यान विभाग से श्री एम0 पी0 साही, मुख्य उद्यान अधिकारी द्वारा अपने विभाग की योजनाओं, मुख्य कृषि अधिकारी, सुश्री लतिका सिंह द्वारा कृषि विभाग की योजनाओं के सम्बंध मे, निदेशक डेरी विभाग द्वारा अपने विभाग के सम्बंध में, सी0 वी0 ओ0 डाॅ0 विद्यासागर कापड़ी द्वारा पशुपालन विभाग की योजनाओं के सम्बंध, ए0 आर0 टी0 ओ0 विकासनगर श्री रावत सिंह द्वारा परिवहन विभाग के कार्यों एवं मोटर-वाहन अधिनियम के सम्बंध मे, ग्रामीण विकास विभाग ंसे श्री जितेन्द्र तिवारी द्वारा अपने विभाग की योजनाओं के सम्बंध में जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त उक्त कार्यक्रम मंे यूनिवर्सिटी आॅफ पेट्रोलियम एनर्जी एण्ड स्टडीज, देहरादून के छात्रों द्वारा नशे के दुष्प्रभाव के सम्बंध में एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया तथा डा0 गौरव मरतोलिया, दंत चिकित्सक, आर्युवेद के श्री डा0 राम अवतार यादव, साई इंस्टीट्यूट की डा0 आरती रोथाण द्वारा भी शिविर में अपने विचार रखे गये। इसके अतिरिक्त उक्त शिविर मंे चिकित्सा विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, महिला सशक्तिगरण, वन-विभाग, लोक निर्माण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, कौशल विकास विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, खादी ग्राम-उद्योग विभाग, कोपरेटिव विभाग, राजस्व विभाग, परिवहन विभाग, पशुपालन विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, श्रम विभाग आदि विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने विभाग की सामान्य जनता के हित की योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी एंव अपने विभाग से सम्बंधित आवेदन पत्र वितरित किये गये। चिकित्सा विभाग द्वारा उक्त शिविर मंे चिकित्सीय कैम्प लगाकर लोगोें का चिकित्सीय परीक्षण भी किया गया, एवं विकलांगता प्रमाण-पत्र बनाये गयें। उक्त शिविर मंे स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधियों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। समाज कल्याण विभाग की विभिन पेंशन योजनओं हेतु आवेदन प्राप्त कर अग्रेत्तर कार्यवाही की गयी। शिविर में के0 बी0 एम0 के अध्यक्ष श्री सुन्दर श्याम कुकरेती द्वारा भी अपने विचार रखे गये तथा कार्यक्रम का संचालन श्री राजेश कुकरेती, अधिवक्ता द्वारा किया गया। उक्त शिविर मेें सेवानिव्त जिला न्यायाधीश, आर0 सी0 कुकरेती भी उपस्थित रहें। यह भी अवगत कराया गया कि यदि किसी भी महिला/व्यक्ति को अपनी समस्या के निवारण हेतु अन्यथा निशुल्क विधिक सहायता हेतु आवश्यकता हो या उनकी पेंशन/राशनकार्ड/मृत्यु प्रमाण-पत्र आदि को बनाने में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के दूरभाष नम्बर 0135-2520873 एवं ई0मेल-dlsa-deh-uk@nic.in पर सम्पर्क कर सकता है। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा 11 फरवरी .2023 को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मोटर वाहन अधिनियम के शमनीय प्रकृति के मामलों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित किये जाने हेतु 28 जनवरी 2023 को प्रस्तावित विशेष लोक अदालत के बाबत् भी प्रचार-प्रसार किया गया। शिविर के अन्त में सरल कानूनी ज्ञानमाला पुस्तकों का वितरण भी किया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581