उत्तराखंड समाचारक्राइम

कब्र से निकलवाया आठ साल के बच्चे का शव

बच्चे की मां ने हत्या की आशंका जताई थी,

देहरादून/रुद्रपुर। उत्तराखंड के रुद्रपुर में बीते दिनों हुई आठ साल के बच्चे पारस की संदिग्ध मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने प्रशासन कीअनुमति के बाद उसका शव कब्र से निकवाया है। बच्चे के शव का बरेली में पोस्टमार्टम होगा। बच्चे की मां ने हत्या की आशंका जताई थी, जिसके बाद ये कार्यवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान मौके पर तहसीलदार विनोद कुमार चौधरी बहेड़ी, कोतवाल स्वर्ण कुमार बहेड़ी, रुद्रपुर कोतवाली एसएसआइ केसी आर्य, एसआई हरविन्दर कुमार मौजूद रहे। मूल रूप से गांव गरीबपुरा, बहेड़ी जिला बरेली व हाल में रेशमबाड़ी निवासी लता ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया था कि उसके चार बच्चे हैं और तीन दिसंबर को दो बच्चे स्कूल गए थे। घर में पारस के अलावा उसकी पांच वर्षीय बेटी भी थी। दोपहर करीब दो बजे वह जब आई तो देखा कि घर में उसका बेटा पारस मृत अवस्था में चारपाई पर पड़ा था और उसके पैर मुड़े हुए थे। पारस की जीभ बाहर निकली हुई थी और गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था। बच्चे को देख वह बदहवास हो गई और आसपास के लोगों के कहने पर उसने पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना शव को मूल निवास बरेली ले जाकर दफना दिया था। लेकिन इसके बाद उन्होंने बच्चे की हत्या की आशंका जताई। तब घरवलों ने पुलिस से मामले की जांच की मांग की थी। इसके बाद लता ने पुलिस को तहरीर सौंपी। इस पर कार्रवाई करते हुए रविवार को टीम ने जांच के लिए शव को कब्र से बाहर निकलवाया। एसपी सिटी ने बताया कि पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581