उत्तराखंड समाचारक्राइम

धोखाधड़ी के अभियोग में 1 वर्ष से फरार इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमती ताहिरा एस. बिम्बेट जो कि फ़िल्म अभिनेता सैफ अली खान की पूर्व पत्नी अमृता सिंह की मौसी है

देहरादून, 10 जनवरी। थाना क्लेमेनटाउन पुलिस ने धोखाधड़ी के अभियोग में 1 वर्ष से फरार दस हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध फ़िल्म अभिनेता सैफ अली खान की पूर्व पत्नी अमृता सिंह की मौसी श्रीमती ताहिरा एस. बिम्बेट ने मुकदमा दर्ज कराया हुआ हैं।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नेहरु कोलोनी अनिल जोशी ने आज पत्रकारों को जानकारी प्रदान करते हुये बताया की श्रीमती ताहिरा एस. बिम्बेट जो कि फ़िल्म अभिनेता सैफ अली खान की पूर्व पत्नी अमृता सिंह की मौसी है, के द्वारा थाना क्लेमेनटाउन में दिनांक 17 मार्च 20 22 को तहरीर दी गयी थी कि उनके भाई स्व. मधूसूदन बिम्बेट कि 19 जनवरी 2019 को मृत्यु हो गयी थी, जिनकी मृत्यु के पश्चात भू-माफिया राजेंद्र सिंह पुत्र तेज सिंह निवासी सहारनपुर द्वारा उनकी पैतृक संपत्ति पर कब्जा करने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर एक फर्जी वसीयत बनायी और उनके मृतक भाई कि समस्त सम्पति का वारिस खुद को बताया है, जिसे वसीयत प्रमाणित करने वाले वकील राजवीर सिंह रुड़की के द्वारा उनके फर्जी हस्ताक्षर कर बनाया जाना बताया गया। उनकी तहरीर पर कार्यवाही करते हुये थाना क्लेमेनटाउन पुलिस ने मुकदमा अपराध सख्या 35/2022 धारा 420/467/ 468/471/120 B भादवि बनाम (1) राजेंद्र सिंह पुत्र तेज सिंह निवासी मोहिद्दीनपुर जिला सहारनपुर उ0प्र0 (2) मौ० साजिद पुत्र मौ० हारून निवासी महबूब कॉलोनी ब्राह्मणवाला पटेलनगर देहरादून (3) सचिन कुमार पुत्र ब्रह्मपाल निवासी ग्राम मझौल जबरदस्त सहारनपुर उप्र (4) नाथीराम पुत्र सुक्खन रविदास मंदिर मोहल्ला तेलपुरा शेखपुरा कदीम सहारनपुर उप्र तथा अन्य के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया। मामले की विवेचना उप निरीक्षक अमरीश सिंह के सुपुर्द की गई। विवेचना में विवेचक द्वारा दस्तावेजी साक्ष्यों के संकलन के पश्चात अभियुक्त राजेन्द्र सिंह, मौ. साजिद को माह जून 2022 में ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि विगत 1 साल से फरार अभियुक्त सचिन कुमार, जिस पर पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा 10000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था, को विगत 5 जनवरी 2023 को गिरफ्तार किया गया। अभियोग में फरार चल रहे 10000/- रुपये के इनामी एक अन्य अभियुक्त नाथीराम को पुलिस टीम द्वारा आज प्रातः सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581