उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव : अध्यक्ष पद पर जोत सिंह गुनसोला ने मारी बाजी

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) का चुनाव आज संपन्न हुआ।

देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) का चुनाव आज संपन्न हुआ। हरिद्वार रोड स्थित होटल सरोवर प्रीमियर में दोपहर 12 बजे से मतदान शुरू हुआ था जो तीन बजे तक चला। एसोसिएशन के 54 सदस्यों ने वोट डाले। चुनाव में महिम वर्मा गुट का दबदबा रहा। महिम वर्मा गुट ने पैनल के सभी पदों पर जीत दर्ज की है. अध्यक्ष पद पर जोत सिंह गुनसोला, सचिव पद पर महिम वर्मा, उपाध्यक्ष पद पर धीरज भंडारी, कोषाध्यक्ष पद पर मानस मेघवाल, संयुक्त सचिव पद पर सुरेश सोनियाल, काउंसलर पर एसके गैरोला व गवर्निंग काउंसिल सदस्य के लिए इंद्रमोहन बर्थवाल व यूसी जोशी चुने गए।

Related Articles

Back to top button