उत्तराखंड समाचारक्राइम

जमीन सम्बन्धी धोखाधडी करने वाली ईनामी अभियुक्ता गिरफ्तार

जमीन दिलाने के नाम पर अनुबन्ध पत्र बनाकर 34 लाख 80 हजार रुपये में सौदा तय किया तथा 21 लाख 40 हजार रुपये उनसे ले लिये

देहरादून। दून पुलिस ने एक वर्ष से फरार जमीन सम्बन्धी धोखाधडी करने वाली15,000रुपये की ईनामी अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 26 फरवरी 2022 को लोकेश मंमगाईं पुत्र आरएल मंमगाई निवासी 27/24 करनपुर थाना डालनवाला जनपद देहरादून द्वारा तहरीर दी कि विपक्षी सुनील कोटनाला व उसकी पत्नी बाला कोटनाला द्वारा धोखे से उनको जमीन दिलाने के नाम पर अनुबन्ध पत्र बनाकर 34 लाख 80 हजार रुपये में सौदा तय किया तथा 21 लाख 40 हजार रुपये उनसे ले लिये और उनको जो जमीन दिखायी गयी वह जमीन विपक्षी के नाम पर नही थी। उक्त तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में मुकदमा अपराध सख्या 68/2022 धारा 420/120बी भादवि बनाम सुनील कोटनाला व बाला कोटनाला पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान जब अभियुक्त गण के प्रेमनगर में नहर वाली रोड पर स्थित घर पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गयी तो ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगणों के विरूद्द मुकदमा पंजीकृत होने के पूर्व से ही उक्त पत्ते से फरार हो गये थे तथा उक्त पते का मकान भी अभियुक्तगणों द्वारा किसी अन्य को विक्रय कर दिया गया था। इसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा लगातार अभियुक्तों की तलाश व गिरफ्तारी हेतु विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी गयी किन्तु अभियुक्तगणांे के सम्बन्ध में कोई जानकारी नही मिल पा रही थी। इसके पश्चात अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु न्यायालय से अभियुक्तों का गिरफ्तारी वारण्ट जारी करवाया गया तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियुक्तों के नाम पर 15,000 रु0 का ईनाम घोषित किया गया। अभियुक्तगणों के लगातार करीब 01 वर्ष से फरार चलने पर पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून दलीप सिंह कुंवर द्वारा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया. जिस पर श्रीमती सरिता डोबाल पुलिस अधीक्षक नगर तथा आशीष भारद्वाज पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर के मार्गदर्शन में प्रदीप सिंह बिष्ट प्रभारी निरीक्षक थाना प्रेमनगर के नेतृत्व में अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु एक टीम का गठन किया गया। जिस पर थाना प्रेमनगर पुलिस टीम को अथक प्रयासों से इलैक्ट्रॉनिक सर्विलांस व साईबर नेटवर्क की मदद से 23.12.2022 को अभियुक्त सुनील कोटनाला को गोवा से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका था, इसके पश्चात अभियुक्ता बाला कोटनाला के सम्बन्ध में गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे थे जिस पर आज अभियुक्ता के अपने पति से मिलने हेतु जिला कारागार सुद्धोवाला देहरादून में आने की सूचना मुखबिर द्वारा प्राप्त हुई। इस पर थाना प्रेमनगर से पुलिस टीम द्वारा आज ईनामी अभियुक्ता बाला कोटनाला पत्नी सुनील कोटनाला निवासी फ्लैट न-1, टावर न-05, सेक्टर 110 नोएडा उप्र उम्र 48 वर्ष को बालाजी मन्दिर के पास झाझरा देहरादून से गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581