उत्तराखंड समाचार

मसूरी विंटरलाईन कार्निवाल की तैयारियां जोरों पर

कार्निवाल 26 दिसम्बर से 30 दिसंबर 2022 तक चलेगा।

देहरादून,17 दिसम्बर। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन में मसूरी विंटरलाईन कार्निवाल की तैयारियां जोरों पर है। उप जिलाधिकारी मसूरी शैलेंद्र सिंह नेगी ने अवगत कराया है कि विंटरलाइन कार्निवाल को लेकर बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है। मसूरी विंटरलाइन कार्निवल का 26 दिसम्बर 2022 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। कार्निवाल 26 दिसम्बर से 30 दिसंबर 2022 तक चलेगा। इस बार मसूरी विंटर कार्निवल को भव्य बनाने के लिए में कई खास कार्यक्रमों को जगह दी गई है जिससे उत्तराखंड का पर्यटन का विकास तेजी से हो।
उप जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी ने बताया कि इस बार कार्निवाल में डे एंड नाइट अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक गीत और कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्निवाल में उत्तराखंड की स्थानीय कला और संस्कृति को लेकर खास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। कार्निवाल में नेपाली और गोरखा समाज के लोगो के द्वारा भी विशेष कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्निवाल में उत्तराखंड के मशहूर लोक गायक पद्मश्री प्रीतम भरतवाण, नरेंद्र सिंह नेगी, मीना राणा, रेशमा शाह सहित कई कलाकार प्रस्तुति दे रहे है। वह मशहूर गायिका शिकायना मुखिया भी अपने गीतों के सुरों को बिखेरेगी। वह बॉलीवुड के कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। 26 दिसंबर सर्वे ग्राउंड लंढौर से दोपहर एक बजे शोभायात्रा शुरू होकर चार बजे लाइब्रेरी चैक पर समापन होगी। कार्निवाल में अभिनेता टॉम आल्टर की स्मृति में 21 किमी हाफ मैराथन, पर्यटकों के लिए नेचर वॉक, बर्ड वाचिंग, स्केटिंग, जूडो-कराटे, बच्चों के लिए गेम्स, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, 200 साल पुराने इतिहास की फोटो प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक का आयोजन होंगे। वही इस बार उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित फैसन शौे मुख्य आकर्शण का केन्द्र रहेगा। रात्रि के कार्यक्रम मसूरी के नवनिर्मित टाउन हॉल में आयोजित किये जायेगे, जिसमें पद्मश्री बसंती बिष्ट की जागर की प्रस्तुति, लोक नाटक वीरभड़ माधो सिंह भंडारी का मंचन, उत्तराखंडी रामछौल नाइट, कव्वाली नाइट और मैजिक शो आयोजन होगा। हास्य एवं व्यंग्य कार्यक्रम होगा। प्रीतम भरतवाण और नरेन्द्र सिंह नेगी लोक संस्कृति की प्रस्तुति देंगे। 28 से 30 दिसंबर तक फूड फेस्टिवल होगा। इसमें पहाड़ी व्यंजन के स्टाल्स लगाए जाएंगे। 29 दिसंबर को चर्चित शेफ प्रतिभाग करेंगे। इस बार आईटीबीपी और सीआरपीएफ के जावान मसूरी के मुख्य चैक पर अपने बैंड और देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत करेगे। उप जिलाधिकारी मसूरी ने बताया कि मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल को लेकर सभी तैयारी पूर्ण हो चुकी है। मसूरी के जार्ज एवरेस्ट में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है जो सभी श्रोताओं को आकर्षित करेगें।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581