उत्तराखंड समाचार

हर घर झंडा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू

आगामी कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा

देहरादून 04 अप्रैल। आज कैन्ट कार्यालय में 21 कैन्ट विधानसभा के अंतर्गत जीएमएस मंडल और प्रेम नगर कांवली मंडल के पार्टी पदाधिकारियों, पार्षद, सभासद एवं शक्तिकेन्द्र संयोजको, मोर्चा अध्यक्षो के साथ पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के संबंध में जीएमएस मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे ने चर्चा की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के 100वें संस्करण तथा 6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले हर घर झंडा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की गई। बैठक में कैंट विधानसभा की विधायक श्रीमती सविता कपूर, सुनील शर्मा महानगर उपाध्यक्ष एवं प्रभारी मन की बात, श्रीमती बबिता सहरोत्रा महानगर उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी की उपस्थिति थी। इस अवसर पर सभी शक्तिकेन्द्र संयोजको को झंडे वितरण भी किये गए।

Related Articles

Back to top button