उत्तराखंड समाचार

जनवरी 2022 से अक्टूबर तक हुई 363 दुर्घटनाएं, 139 लोगों की हुई मृत्यु

ब्लैक स्पाॅट के सुधारीकरण की फोटो सहित विवरण उपलब्ध कराने निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में कृत कार्यवाही की समीक्षा करते हुए आश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था लो.नि.वि, एनएचएआई,एनएच को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत ब्लैक स्पार्ट चिन्हित करने तथा पूर्व चिन्हित किए गए ब्लैक स्पाॅट के सुधारीकरण की फोटो सहित विवरण उपलब्ध कराने निर्देश दिए, तथा सम्बन्धित विभागों को आपसी समन्वय से क्षेत्रवार स्थानीय स्तर पर सब कमेटी बनाने के निर्देश दिए जो क्षेत्र में ब्लैक स्पाॅट का चिन्हीकरण कर विवरण जिला स्तरीय समिति को उपलब्ध कराएगी। उन्होंने पुलिस अधीक्षक यातायात को ठीक किए गए ब्लैक स्पाॅट की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग को ओवर स्पीड, रैश ड्राअविंग पर रोक लगाने हेतु चैकिंग अभियान में तेजी लानेे के निर्देश दिए। साथ ही यातायात के नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाये जाने के साथ ही दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पंहुचाने वालो को पुरस्कृत किये जाने पर बल दिया। उन्होंने स्मार्ट सिटी द्वारा स्थापित वीएमडी पर भी संदेश प्रसारित करने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी देते हुए बताया गया कि जनपद में जनवरी 2022 से अक्टूबर तक कुल 363 दुर्घटनाएं हुई जिनमें 139 लोगों की मृत्यु हुई तथा 285 लोग घायल हुए। बताया गया कि अधिकतर दुर्घटनाएं ओवर स्पीड, गलत दिशा में वाहन चलाने व गलत दिशा में ओवरटेक के कारणों से हुई। वर्ष 2022 में यातायात के नियमों का उल्लंघन पर कुल 126669 चालान किए गए जिनमें पुलिस द्वारा 105826 तथा परिवहन विभाग द्वारा 20843 चालान किए गए। पुलिस विभाग द्वारा 11160 की कांउसिलंग भी की गई। जनपद में 49 ब्लैक स्पाॅट चिन्हित किए गए थे, जिनमें 30 ठीक कर लिए गए हैं तथा 19 पर प्रक्रिया गतिमान है। लोनिवि के 16 में से 12 ठीक कर लिए गए हैं 4 पर कार्य गतिमान है, एनएच के 24 में 09 ठीक कर लिए गए हैं तथा 15 पर प्रक्रिया गतिमान है तथा एनएचआई के 09 चिन्हित थे जिनमें सभी में सुधार कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने पुराने ब्लैक स्पाॅट में सुधार की कार्यवाही में तेजी लाने तथा नये ब्लैक स्पाॅट चिन्हित करते हुए सुधार की प्रक्रिया पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु प्रभावी योजना बनाने के साथ ही जांच अभियान तेज करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात अक्षय कोण्डे, ई.ई एनएच जितेन्द्र कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी एन.के ओझा व अरिवन्द पाण्डेय, अधी.अभि लो.नि.वि डी.सी नोटियाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी यू.एस चैहान, नगर निगम एवं सम्बन्धित विभगों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581