उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशन्यूज़

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध पुलिस सख्त, दो वाहन किए गए सीज

केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए इस तरह का चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

रुद्रप्रयाग, 12 मई। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में केदारनाथ यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई। चेकिंग के दौरान एक हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो (HR 26FR 8474) को रोका गया, जिस पर अवैध रूप से पुलिस की नीली-लाल लाइट, हूटर और ‘एस्कॉर्ट’ के साथ पुलिस का चिन्ह लगा हुआ था। जांच में पाया गया कि वाहन चालक टोल टैक्स से बचने और अन्य यात्रियों पर प्रभाव जमाने के लिए पुलिस पहचान का गलत इस्तेमाल कर रहा था। एसएचओ सोनप्रयाग राकेन्द्र कठैत ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए वाहन को सीज कर दिया है। एक अन्य मामले में, राजस्थान नम्बर की स्विफ्ट कार (RJ 44CA 9337) के चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। एल्कोमीटर टेस्ट में पुष्टि होने के बाद, पहाड़ी रास्तों पर यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालने के जुर्म में उक्त वाहन को भी मौके पर सीज किया गया। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यात्रा के दौरान कानून का उल्लंघन और पुलिस के अधिकारों का दुरुपयोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए इस तरह का चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581