उत्तराखंड समाचार

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन

विषय के व्यापक प्रसार के लिए सोशाल मीडिया का भी विस्तृत उपयोग किया जा रहा है।

देहरादून, 01 नवम्बर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 6 नवम्बर तक केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा परिकल्पित “भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत” विषय पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह मना रहा है। युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों, उनके परिवार के सदस्यों और आम जनता के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए बैंक द्वारा विभिन्न कार्यक्रम/वेबिनार निर्धारित किए गए हैं. विषय के व्यापक प्रसार के लिए सोशाल मीडिया का भी विस्तृत उपयोग किया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, कार्यपालक निदेशक गण और मुख्य सतर्कता अधिकारी द्वारा इस थीम पर “रेडियो जिंगल्स” और “विजिलेंस सॉन्ग” भी प्रकाशित किए गए। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के केंद्रीय कार्यालय में, बैंक के वरिष्ठ कार्यपालकों ने सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा ली और ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिवबद्धता को दोहराया। प्रबंध निदेशक एवं सीईओ सुश्री ए. मणिमेखलै ने अपने संदेश के माध्यम से सभी यूनियनाइट्स से अपील किया कि वे जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी, पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा का पालन करें. राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधान मंत्री और केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022 पर जारी संदेश यूनियनाइट्स को दिया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581