उत्तराखंड समाचार

जनपद में अब तक 800 व्यक्ति डेंगू संक्रमित चिन्हित

जनपद में डेंगू उन्मूलन हेतु टीमों द्वारा घर-घर जाकर संघन अभियान चलाया जा रहा है।

देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा जनपद में संघन डेंगू उन्मूलन अभियान चलाते हुए घर-घर जाकर डेंगू लारवा का सर्वे करते हुए लारवा को नष्ट करने तथा डेंगू के प्रसार पर प्रभावी रोक लगाने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में विभिन्न क्षेत्रों में टीमों द्वारा डेंगू लारवा का सर्वे किया गया। जनपद में डेंगू उन्मूलन हेतु टीमों द्वारा घर-घर जाकर संघन अभियान चलाया जा रहा है। सर्वे टीम द्वारा दीपनगर, नवादा, बद्रीपुर, मजरीमाफी,राजीव नगर, नेहरुग्राम, ऋषिविहार, ऋषिकेश में बनखंडी, आदर्शनगर, मायाकुंड, आशुतोष नगर में संघन डेंगू उन्मूलन अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम एवं नगर पालिका परिषदों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित फाॅगिंग के साथ ही सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनमानस से अपने-अपने घरों के आस-पास एवं काॅलोनी में टूटे-फूटे बर्तन टायर, खुली टंकी, गमले आदि जहां स्वच्छ पानी जमा होता हो कि नियमित साफ-सफाई करने का अनुरोध किया ताकि डेंगू के लारवा को पनपने का मौका न मिले। जनपद में आज डेंगू संक्रमित 35 व्यक्ति चिन्हित होने के फलस्वरूप अब तक कुल 800 व्यक्ति चिन्हित हुए है। जनपद में वर्तमान में 154 व्यक्ति हाॅस्पिटल में उपचारत हैं, 351 व्यक्ति ठीक हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581