उत्तराखंड समाचार

वन अनुसंधान संस्थान में मनाया गया हिंदी पखवाड़ा

। कार्यक्रम का शुभारंभ एसके थॉमस, कुलसचिव के स्वागत भाषण से किया गया।

देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान में हिंदी अनुभाग के सौजन्य से हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस दौरान हिंदी निबंध, हिन्दी टंकण, प्रारूप एवं टिप्पण लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के कार्मिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। पखवाड़े का समापन आयोजित राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक के दौरान पुरस्कार वितरण के साथ किया गया। डॉ. रेनू सिंह, निदेशक, वन अनुसंधान संस्थान महोदया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरण किए गए। इसके अतिरिक्त राजभाषा हिन्दी में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रभागों/कार्यालयों सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक मण्डल के सदस्य और पुरस्कार विजेता प्रतिभागी भी उपस्थित थें। कार्यक्रम का शुभारंभ एसके थॉमस, कुलसचिव के स्वागत भाषण से किया गया। पुरस्कार वितरण के उपरांत निदेशक डॉ. रेनू सिंह जी ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना की और उन्हें प्रेरित करते हुए ज्यादा से ज्यादा अपना कार्य राजभाषा हिन्दी में करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में संचालक शंकर शर्मा, सहायक निदेशक (राजभाषा) ने अपने संबोधन में हिंदी पखवाड़े को सफल बनाने एवं पहले से भी अधिक बढ़-चढ़कर प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए सभी प्रतियोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संस्थान के सभी प्रभागों के प्रमुख, वैज्ञानिक, अधिकारीगण, कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581