आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनसोशल मीडिया वायरल
नगर पालिका परिषद में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून। आज उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर नगर पालिका परिषद विकासनगर के टाउन हॉल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक विकासनगर एवं विधायक सहसपुर, उपजिलाधिकारी विकासनगर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद विकासनगर, तहसीलदार विकासनगर एवं समस्त सम्मानित राज्य आंदोलनकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड राज्य निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देने वाले राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग एवं बलिदान को स्मरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में समस्त सम्मानित राज्य आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।




