उत्तराखंड समाचारदेश

कैबिनेट मंत्री ने सुना प्रधानमंत्री का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम

कैबिनेट मंत्री ने परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण टिप्स को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया

देहरादून, 10 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के 8वें संस्करण को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैम्प कार्यालय में देखा और सुना। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा दी गई परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण टिप्स को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित भारत मंडपम से इस कार्यक्रम के तहत देशभर के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षाओं के दौरान तनाव मुक्त रहने, आत्मविश्वास बढ़ाने और सकारात्मक सोच विकसित करने के कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, और इस तरह के कार्यक्रम उनके आत्मविश्वास को मजबूत करने में सहायक होते हैं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा विद्यार्थियों को दिए गए सुझाव न केवल परीक्षा बल्कि संपूर्ण जीवन में उपयोगी सिद्ध होंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि चाहे मन की बात हो या परीक्षा पे चर्चा मोदी जी के हर कार्यक्रम से प्रेरणादायक बातें सीखने को मिलती हैं। मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के सभी विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए सभी से इस तरह के कार्यक्रमों को अवश्य सुनने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मण्डल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, रामशरण नौटियाल, पार्षद भूपेन्द्र कठैत, पार्षद कमली भट्ट, मण्डल मंत्री राकेश चड्डा, माया राणा, पार्षद मोहन बहुगुणा उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581