उत्तराखंड समाचार

भाजपा के कुशासन से आजिज आ चुकी आम जनता : नवीन जोशी

रामलीला मैदान में आयोजित ‘‘मंहगाई पर हल्ला बोल’’ महारैली में उमडे विशाल जन सैलाब ने साबित कर दिया है

देहरादून, 5 सितम्बर। आसमान छूती मंहगाई, बढती बेरोजगारी एवं मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘‘मंहगाई पर हल्ला बोल’’ महारैली में उमडे विशाल जन सैलाब ने साबित कर दिया है, कि आम जनता भाजपा के कुशासन से आजिज आ चुकी है तथा पूरे देश में बदलाव का मन बना चुकी है। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि जिस प्रकार नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘‘मंहगाई पर हल्ला बोल’’ महारैली में पूरे देश से जन सैलाब उमड कर आया वह भाजपा के आठ साल के मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार तथा कुशासन से त्रस्त आम जनता की आवाज थी। उन्होंने कहा कि आने वाले विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव तथा 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को उसकी जमीन दिखाने का मन बना चुकी है। नवीन जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के आह्रवान पर भारी तादात में कांग्रेसजनों ने नई दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई ‘‘मंहगाई पर हल्ला बोल’’ महारैली में प्रतिभाग किया उसके लिए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सभी कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी तथा श्रीमती प्रियंका गांधी ने जिस प्रकार उत्तराखण्ड में विभिन्न विभागों में हुए भर्ती घोटालों पर चिन्ता प्रकट की उसके लिए पूरे प्रदेश की जनता तथा यहां का बेरोजगार युवक उनका आभारी है। नवीन जोशी ने यह भी कहा कि उत्तराखण्ड ही नहीं मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा सहित अन्य राज्यों जहां-जहां भी भाजपा की सरकारें हैं वे सभी भ्रष्टाचार मे आकंठ डूबी हैं परन्तु भाजपा केन्द्रीय ऐजेंसियों का इस्तेमाल सिर्फ अपनी विरोधी पार्टी के नेताओं के खिलाफ कर रही है जिसे देश की जनता समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि जिसने भी भाजपा के कुशासन, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की उसको आज ईडी और सीबीआई के माध्यम से डराया जा सकता है परन्तु हमारे नेता राहुल गांधी ने जनता के हित में भाजपा के खिलाफ अपनी आवाज हमेशा बुलंद रखी है। उन्होंने कहा कि अन्य दलों पर परिवारवाद और रेवडी बांटने का आरोप लगाने वाली भाजपा अपने गिरेबान में झांक कर देखे कि किस प्रकार उत्तराखण्ड में सरकारी पदों पर अपनों को रेवडियां बांटी गई हैं। नवीन जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह में उत्तराखण्ड में विभिन्न विभागों की भर्तियों में हुए घोटालों तथा भ्रष्टाचार की जांच सी.बी.आई. से कराने का साहस नहीं है, क्योंकि इन केन्द्रीय ऐजेंसियों का उपयोग वे केवल विरोध दल के नेताओं की राजनैतिक प्रताडना के लिए कर सकते हैं। नवीन जोशी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में उत्तराखण्ड प्रदेश के कांग्रेसजन राज्य की भाजपा सरकार के संरक्षण में हो रहे भ्रष्टाचार तथा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी लडाई जारी रखेंगे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581