उत्तराखंड समाचार

विकासनगर पुलिस ने स्कूली बच्चों के साथ मिलकर निकाली रैली

विकासनगर क्षेत्र में नशे के दुष्प्रभाव एवं नशा न करने के संबंध व्यापक रूप से प्रचार- प्रसार करते हुए लोगो को जागरूक किया गया।

देहरादून, 31 अगस्त। कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों के साथ रैली निकालकर नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक एवं बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिए प्रोत्साहित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुवंर के निर्देशों में वर्तमान मे जनपद देहरादून में चलाये जा रहे अभियान के तहत आज थाना विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशानुसार एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर के निकट व कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा स्कूल के बच्चों के साथ रैली निकालकर कस्बा बाजार विकासनगर क्षेत्र में नशे के दुष्प्रभाव एवं नशा न करने के संबंध व्यापक रूप से प्रचार- प्रसार करते हुए लोगो को जागरूक किया गया। साथ ही कस्बा बाजार विकासनगर क्षेत्र में निवासरत लोगों को बाहरी व्यक्तियों/ किरायदारों का शत प्रतिशत सत्यापन कराने हेतु लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूक तथा प्रोत्साहित किया गया। साथ ही सत्यापन ना कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही किए जाने के संबंध में भी अवगत कराया गया। भविष्य में यदि किसी व्यक्ति द्वारा किरायेदारों आदि का सत्यापन नहीं कराया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581