उत्तराखंड समाचार

उक्रांद में शोक की लहर, दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पाठक का निधन

स्व. हरीश पाठक अपने पीछे परिवार में पत्नी सहित एक बेटा व बेटी छोड़ गये।

देहरादून 7 अगस्त।  उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष 57 वर्षीय हरीश पाठक का लम्बी बीमारी के कारण रात कैलाश हॉस्पिटल देहरादून में निधन हो गया। ग्राम करारा तहसील बेरीनाग पिथौरागढ़ के मूल निवासी हरीश पाठक वर्तमान में देहरादून में रह रहे थे। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर रहते हुए दल के कार्यकर्मों को सफल बनाने व दल के रीति नीतियों के निर्माण में उनका अहम योगदान रहा हैं। मिलनसार स्वभाव के हरीश पाठक के योगदान को हमेशा याद किया जायेगा। स्व. हरीश पाठक अपने पीछे परिवार में पत्नी सहित एक बेटा व बेटी छोड़ गये। पार्टी की ओर से दल के झंडे से लपेटकर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों मे दिवाकर भट्ट, त्रिवेंद्र पंवार, बीडी रतूड़ी, एपी जुयाल, किशन मेहता, सुनील ध्यानी, ललित बिष्ट, जय प्रकाश उपाध्याय, जयदीप भट्ट, प्रमिला रावत, शकुंतला रावत, राजेंद्र बिष्ट, विजय बौडाई, बहादुर सिंह रावत, प्रताप कुंवर, उत्तम रावत, दीपक रावत, अनूप पंवार, अशोक नेगी, राजेंद्र गुसाईं, किरन रावत, मोहन असवाल, शांति भट्ट, जित्ती आदि उपस्तिथ रहे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581