उत्तराखंड समाचार

फायर सर्विस ने किया फायर रिस्क निरीक्षण

साथ ही संस्थानों में नियुक्त स्टाफ को फायर उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण/जानकारी दी जा रही है।

चमोली। चारधाम यात्रा एवं फायर सीजन के दृष्टिगत होटल एवं व्यवसायिक संस्थानों का फायर सर्विस गोपेश्वर द्वारा फायर रिस्क निरीक्षण किया गया।

फायर सर्विस चमोली द्वारा चारधाम यात्रा व फायर सीजन के दृष्टिगत आगजनी की घटनाओं के रोकथाम के हेतु विभिन्न होटलों/रेस्टोरेंटो/संस्थानों आदि का फायर रिस्क निरीक्षण किया जा रहा है साथ ही संस्थानों में नियुक्त स्टाफ को फायर उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण/जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में आज  प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गोपेश्वर एलएफएम प्रदीप त्रिवेदी व उनकी टीम द्वारा मण्डल क्षेत्रान्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंडल, जड़ी बूटी शोध संस्थान व समस्त होटल/रेस्टोरेंटों के फायर रिस्क/अग्निशमन उपकरण चैक किये गए तथा आग लगने की घटनाओं की रोकथाम के सम्बन्ध में सम्बन्धितों को उचित दिशा-निर्देश दिये गये। जिन संस्थानों में अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र व अग्निशमन उपकरण पर्याप्त नहीं पाए गए उन्हें नोटिस निर्गत किए गए। होटल/रेस्टोरेंटो में मौजूद स्टाफ को आग लगने पर अपनाये जाने वाले उपायों की जानकारी दी गई तथा अग्निशमन के प्राथमिक उपकरण फायर एक्सटिंग्यूशर के संचालन विधि का प्रशिक्षण दिया गया।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581