उत्तराखंड समाचार

राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के उपनिदेशक ने की राज्यपाल से मुलाकात

प्रधानाचार्य (प्रभारी) अमित शर्मा और सहायक प्राध्यापक श्री पंकज कुमार भी उपस्थित थे।

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के उपनिदेशक कमलवीर सिंह जग्गी ने मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को संस्थान के कार्यों के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान दृष्टि दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण में बेहद महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। दृष्टिबाधित लोगों को समाज की मुख्यधारा में लाकर उनका समावेशी विकास करना अत्यंत सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं संस्थान का भ्रमण कर वहां पढ़ रहे छात्र-छात्राओं से मुलाकात करेंगे तथा वहां की गतिविधियों को देखेंगे। श्री जग्गी ने बताया कि राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान द्वारा ब्रेल लिपि में कई पुस्तकों का प्रकाशन किया जा रहा है। दृष्टिबाधितों के लिए कई प्रकार के व्यावसायिक कोर्स भी प्रारंभ किये गये हैं, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य (प्रभारी) अमित शर्मा और सहायक प्राध्यापक श्री पंकज कुमार भी उपस्थित थे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581