उत्तराखंड समाचार

13 जून को आयोजित होगी कार्यमंत्रणा समिति एवं दलीय बैठक

बैठक के दौरान 14 जून से प्रारंभ हो रहे बजट सत्र के दौरान विधाई

देहरादून 11 जून। उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के दूसरे सत्र की संसदीय एवं विधाई कार्यों की कार्यवाही हेतु उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण की अध्यक्षता में 13 जून को कार्यमंत्रणा समिति एवं विधानमंडल दल के नेताओं की बैठक आहूत की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि 13 जून सोमवार को 4 बजे विधानमंडल दल के नेताओं की बैठक एवं 4:30 बजे कार्यमंत्रणा समिति की बैठक विधानसभा भवन, देहरादून में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा है कि बैठक के दौरान 14 जून से प्रारंभ हो रहे बजट सत्र के दौरान विधाई कार्यों के एजेंडे पर चर्चा की जाएगी साथ ही पक्ष एवं विपक्ष से सदन को शांतिपूर्वक एवं सुचारु रुप से चलाने हेतु सहयोग की अपेक्षा की जाएगी। बता दें कि कार्य मंत्रणा समिति में संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, मोहम्मद शहजाद, एवं खजान दास हैं।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581