उत्तराखंड समाचारधर्म

विशेष शुभ संयोग में आज मनाया जा रहा गंगा दशहरा

धार्मिक मान्यता के अनुसार गंगा दशहरा पर 10 योगों की मान्यता है

हल्द्वानी :   विशेष शुभ संयोग में गंगा दशहरा पर्व नौ जून यानी कि आज मनाया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार इस दिन पुरोहित यजमानों को घर जाकर द्वार पत्र देते हैं। इसके अलावा यह पर्व जल संरक्षण का भी संदेश देता है।धार्मिक मान्यता के अनुसार गंगा दशहरा पर 10 योगों की मान्यता है, जिनमें से नौ जून को ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, हस्त नक्षत्र, व्यतिपात योग, गर करण, कन्या राशि का चंद्रमा और वृषभ राशि का सूर्य विद्यमान रहेंगे।ज्योतिषाचार्य पंडित नवीन चंद्र जोशी के मुताबिक, इस बार गुरुवार को 10 पापों को हरने वाले गंगा दशहरा का विशेष शुभ योग बन रहा है। इस दिन गंगा नदी में स्नान करने की परंपरा है, लेकिन अगर आप गंगा घाट तक नहीं पहुंच पा रहे हैं तो आसपास के तालाब या नदी में भी डुबकी लगाकर स्नान कर सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार इस दिन मां गंगा जीवों और मनुष्यों के कल्याण के लिए पृथ्वी पर अवतरित हुई थी, जो आज पूरे विश्व का कल्याण कर रही हैं।

 

Related Articles

Back to top button