उत्तराखंड समाचार

अंत्योदय परिवारों के लिए मुफ्त सिलेंडर योजना मे बढ़ोतरी का भाजपा ने किया स्वागत

कैबिनेट से निर्णयों मे सभी वर्गों को राहत, अर्थिकी बढ़ाने की दिशा मे ठोस कदम

देहरादून 8 जुलाई। भाजपा ने अंत्योदय परिवारों को 3 मुफ्त सिलेंडर की योजना को जारी रखने समेत धामी कैबिनेट के अन्य जन कल्याणकारी निर्णयों का स्वागत किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उत्तराखण्ड@25 को पाने के लिए इन्वेस्टर समिट में 70 हजार करोड़ के बड़े लक्ष्य का होना जरूरी बताया है। उन्होंने ल मुख्यमंत्री अंत्योदय मुफ्त गैस रिफिल योजना को अगले एक वर्ष तक जारी रखने के लिए सीएम पुष्कर धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य की मातृ शक्ति को वित्तीय सहयता प्रदान करने और रसोई के धुंए से मुक्ति दिलाने वाली इस योजना ने गरीब परिवारों की जिंदगी को आसान किया है। ऐसे में सरकार के इस योजना को आगे भी जारी रखना, ऐसे जरूरतमंद परिवारों को अपने पैरों पर अधिक मजबूती से खड़ा होने में मददगार होगा। उन्होंने दिसंबर में होने वाली इन्वेस्टर समिट में प्रधानमंत्री मोदी के शामिल होने पर खुशी जताते हुए सरकार की समिट को सफल बनाने के लिए कैबिनेट के निर्णयों का भी स्वागत किया है। उन्होंने सरकार का 70 हजार करोड़ रुपए के निवेश का लक्ष्य तय करने को जरूरी बताते हुए कहा कि उत्तराखंड@25 के बड़े सपने को पूरा करने के लिए लक्ष्य भी बड़ा होना चाहिए। इसी तरह विद्यालयी शिक्षा विभाग में मृतक संवर्ग के पदों को भरने को अनुमति देना, मुख्यमंत्री प्रकृतिक कृषि योजना को मंजूरी, नमामि गंगे के तहत गंगा के किनारे प्राकृतिक खेती की योजना, उत्तराखण्ड में वन भूमि पर अतिक्रमण को रोकने के लिए लाए कड़े प्रावधान वाले अध्यादेश की मंजूरी, महिलाओं की सुरक्षा के लिए कारखाना अधिनियम में बदलाव जैसे अनेकों निर्णयों को जनता के हित में बताया। श्री भट्ट ने कहा, आज के कैबिनेट निर्णयों से पुनः जाहिर हुआ है कि भाजपा सरकार चहुमुखी विकास के साथ मातृ शक्ति, युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों के कल्याण आधारित निर्णय ले रही है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581