उत्तराखंड समाचार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नयी ऊँचाइयों को हासिल करेगा उत्तराखण्ड : सचिन गुप्ता

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व पार्षद सचिन गुप्ता ने सुशासन

देहरादून 3 जून। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व पार्षद सचिन गुप्ता ने सुशासन, सुरक्षा और राष्ट्रवाद को समर्पित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक विजय के लिए हार्दिक बधाई व उज्जवल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी। सचिन गुप्ता ने कहा की यह प्रचंड जीत मुख्यमंत्री की लोक कल्याणकारी नीतियों पर आमजन के अटूट विश्वास की मुहर है। सचिन गुप्ता ने कहा की उत्तराखंड के युवा, ऊर्जावान मुख्य सेवक पुष्कर सिंह धामी को चम्पावत उप चुनाव मे प्रचंड जीत की अनंत शुभकामनाएँ व बधाई। यह जीत विकास व भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास की जीत है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे उत्तराखंड शीघ्र की देश का अग्रणी राज्य बनेगा ऐसी मंगल कामना। मुझे विश्वास है कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर रहते हुए विकास की नयी ऊँचाइयों को हासिल करेगा। इस ऐतिहासिक विजय के लिए क्षेत्र की देवतुल्य जनता का ह्रदय से आभार एवं संपूर्ण भाजपा परिवार को भी बधाई तथा शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के युवा नेतृत्व पर प्रदेश को प्रचंड विश्वास है। चम्पावत की जीत ने इस विश्वास को और मज़बूत किया है।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button