उत्तराखंड समाचार

प्रोफेसर की उत्तरकाशी में मौत

सूचना के बाद राजस्व व पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है,

देहरादून। उत्तरकाशी जिले में हरकीदून ट्रेक की सैर करने आए आईआईटी कानपुर के एक प्रोफेसर के रास्ते में ही मौत हो गई है।  प्रोफेसर के साथ कुछ छात्र भी आए हुए हैं। प्रोफेसर की पहचान जे जॉनसन व्हाइटफोर्ड के रूप में हुई है। छात्रों और प्रोफेसरों का दल उत्तराखंड में ट्रेक करने आए थे। मामले में जिलाधिकारी ने एसडीएम पुरोला को घटना स्थल व अन्य जानकारी  जुटाने के निर्देश दिए है। सूचना के बाद राजस्व व पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है, यह दल। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह ही तालुका से ट्रेक के लिए रवाना हुआ था। प्रोफेसर दो छात्रों व गाइड के साथ ट्रेकिंग कर रहे थे। लेकिन, बीच रास्ते में ही प्राेफेसर की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button