उत्तराखंड समाचार

श्रीनगर नगर पालिका अध्यक्ष 6 साल के लिए निष्कासित

श्रीमती पूनम की पार्टी विरोधी गतिविधियों को पार्टी नेतृत्व ने गम्भीरता से लिया तथा अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया है।

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रीनगर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूनम तिवारी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रशासन/संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष नवप्रभात ने श्रीमती पूनम तिवारी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि श्रीमती पूनम की पार्टी विरोधी गतिविधियों को पार्टी नेतृत्व ने गम्भीरता से लिया तथा अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया है।

मथुरादत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है तथा इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा तथा जो भी पार्टी अनुशासन की लाईन पार करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581