उत्तराखंड समाचार

स्मार्ट रोड कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री कृष्ण कुमार मिश्रा द्वारा बहल चैक से ग्लोब चौक तक स्थलीय निरीक्षण किया। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0/अपर जिलाधिकाारी वित्त एवं राजस्व के. के मिश्रा, ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान देहरादून स्मार्ट सिटी, पीएमसी डीएससीएल, लोक निर्माण विभाग, उत्तरखण्ड जल सस्थान, उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड एवं संबंधित ठेकेदार फर्म के प्रतिनिधि व अधिकारियों को स्मार्ट रोड परियोजना के अन्तर्गत बहल चौक से ग्लोब चौक तक फुटपाथ निर्माण हेतु मार्ग में आ रहे होर्डिंग्स को हटाने हेतु नगर निगम को निर्देशित किया गया। स्मार्ट रोड परियोना के अन्तर्गत बहल चौक से ग्लोब चौक तक फुटपाथ निर्माण हेतु मार्ग में आ रहे विद्युत उपकरणों को हटाने हेतु यूपीसीएल एवं, कॉटेक्ट्रर ब्रिज एण्ड रूफ को बहल चैक से ग्लोब चैक तक के स्मार्ट रोड कार्य को शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया. निरीक्षण के दौरान पदम कुमार, सीजीएम (टेक्निकल), देहरादून स्मार्ट सिटी लि, जगमोहन सिहं चैहान, एजीएम (सिविल), देहरादून स्मार्ट सिटी लि, तनुज काम्बोज, अधिषासी अभियन्ता, देहरादून स्मार्ट सिटी लि, कृष्ण पल्लव चमोला, सहायक महाप्रबन्धक, वाटर वर्कस, देहरादून स्मार्ट सिटी लि0, प्रेरणा ध्यानी, पीआरओ, देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड, आशीष मिश्रा, एई, देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड, डीसी नौटियाल, अधिषासी अभियन्ता, लोनिवि, देहरादून, प्रवेश कुमार, सहायक अभियन्ता, यूपीसीएल देहरादून, अनुज सिंह, सहायक निर्माण प्रबन्धक, पीएमसी डीएससीएल, रविन्द्र तुकाराम देसाई, सहायक निर्माण प्रबन्धक, पीएमसी डीएससीएल, सुनील कोहली, एजीएम, ब्रिज एण्ड रूफ उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581