उत्तराखंड समाचारधर्म

टपकेश्वर महादेव मंदिर में सुन्दरकाण्ड पाठ का शुभारम्भ

शुभ मंगल चारधाम सेवा समिति ने किया संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन

देहरादून 30 अप्रैल। टपकेश्वर महादेव मंदिर में शुभ मंगल चारधाम सेवा समिति द्वारा आयोजित संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। इससे पूर्व मंत्री ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन कर उन्हें स्मरण किया। इस अवसर पर मंत्री ने पूज्य संतों का आर्शीवाद भी लिया। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह सुन्दरकाण्ड पाठ देवभूमि उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा के निर्विघ्न संचालन एवं दूसरे प्रदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुख-शांतिपूर्ण एवं निरापद यात्रा के लिए तथा प्रदेशवासियों व देशवासियों की सुख, समृद्धि एवं कल्याण लेकर आऐगा। उन्होंने आयोजकों को भी इस हेतु बधाई दी। इस अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर से महंत कृष्णागिरी महाराज, दिगम्बर भरतगिरी, श्याम सुन्दर गोयल, आचार्य शिव प्रसाद मंमगाई, आचार्य विपिन जोशी, मनोहर लाल जुयाल, सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन डा0 सतीश अग्रवाल, बद्रीकेदार समिति के सीईओ बीडी सिंह, आचार्य मनोज ढौढ़ियाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581