उत्तराखंड समाचार

जनता की समस्याओं को सर्वोच्च प्रथामिकता के आधार पर किया जाय हल : अग्रवाल

प्रधानमंत्री आवास योजना को मार्च 2023 के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश

देहरादून। प्रदेश के वित्त/शहरी विकास/संसदीय कार्य मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में हरिद्वार, रूड़की विकास प्राधिकरण के कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को सर्वोच्च प्रथामिकता के आधार पर हल किया जाय। उन्होने कहा कि जनता की परेशानी को दूर करने के लिए सुनियोजित विकास किया जाय। पारर्दिर्शता पर बल दिया जाय और राजस्व आय में वृद्धि किया जाय। बैठक में मा॰ मंत्री जी द्वारा विकास प्राधिकरण की गतिविधिओं की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा समय पर नक्शा पास किया जाय। आवसीय और व्यवसायिक श्रेणी में निर्धारित अवधि के भीतर नक्शा पास किया जाय। विकास प्राधिकरण को जनता की सुविधा के लिए बनाया जाय। इसके लिए कार्य प्रणाली में बदलाव की सोच को विकसित करना होगा। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के सम्बन्ध में कहा कि योजना की निगरानी निरन्तर किया जाय और गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न होने दिया जाय। सिडकुल हरिद्वार के समीप बनने वाले प्रधानमंत्री आवास योजना को मार्च 2023 के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस योजना के तहत कुल 528 आवास निर्मित्त किये जाने है। बैठक में विभिन्न आवास योजना शिवलोक कालोनी, हरिलोक कालोनी, श्यामलोक, इन्द्रलोक कालोनी के अन्तर्गत बनाये गये ऐसे आवास जो अभी तक बिक्रय नही हो सके है, शीध्र ही बिक्रय सम्बन्धित कार्य पूर्ण कर लिये जाय। बैठक में अवगत कराया गया कुछ भवन 1999 से बने है परन्तु इनकी बिक्री नही हो सकी है। इस पर मा0 मंत्री ने कहा कि यह विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। बैठक में कहा गया कि कार्मिको के सापेक्ष जो रिक्तिया शेष है उसके लिए अधियाचन भेजा जाय। बैठक में हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष विनय शंकर पाण्डेय, सचिव उत्तम सिंह चौहान सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581