उत्तराखंड समाचार

फेसबुक पर युवक के प्रेम में पड़ने वाली दुल्हन शादी से कुछ ही घंटे पहले उसके साथ भाग गई।

शादी के कुछ घंटे पहले ही दुल्हन भाग गई

बागेश्वर : यह कहानी पूरी फिल्मी है। लेकिन जब सिनेमा की बातें असल जीवन में आ जाती हैं, तो सबकुछ तहस नजह हो जाता है। जैसा बागेश्वर के एक गांव में हुआ। फेसबुक पर युवक के प्रेम में पड़ने वाली दुल्हन शादी से कुछ ही घंटे पहले उसके साथ भाग गई। बारात घर पर पहुंची तो लाज बचाने के लिए स्वजनों ने छोटी बहन को शादी के लिए तैयार किया। लेकिन जांच में उसकी उम्र कम निकली तो पुलिस वालों ने शादी रुकवा दी।पिता ने पुलिस को बेटी के डोबा गांव के एक युवक के साथ भागने की सूचना दी है। वहीं शादी के लिए हुई सारी की सारी तैयारी धरी की धरी रह गई। खाना बर्बाद हुआ। बारात वापस लौट गई। सुबह रिश्तेदार भी धीरे धीरे कर निकल गए। लड़के वालों ने भी रिसेप्शन रखी थी। उसे स्थगित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।बागेश्वर जिले के दफौट क्षेत्र से बीते शुक्रवार को सात-रतबे गांव में एक बारात गई थी। शादी के कुछ घंटे पहले ही दुल्हन भाग गई। परिवार के लोगों ने बारात बैरंग न लौटे इसके लिए प्रयास भी किए। दुल्हन की छोटी बहन को शादी के लिए तैयार करने का प्रयास किया, उसकी उम्र में कम निकली। पुलिस ने शादी रुकवा दी और बारात बैरंग लौट गई। इस घटना से दो परिवार के लोगों की खुशी पल में काफूर हो गई।बारात के लिए बनाया गया खाना बरबाद हो गया। उसे किसी तरह नष्ट किया। इधर, लड़के वालों के वहां शनिवार को प्रीतिभोज का कार्यक्रम था वह भी स्थगित हो गया। विवाह समारोह में शामिल होने आए रिश्तेदारों ने रात तो किसी तरह काटी लेकिन शनिवार सुबह एक-एक करके वह चले गए। इधर, एसपी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि पिता सूचना का पुलिस ने संज्ञान ले लिया है। पुलिस जांच में जुट गई है। दोनों को शीघ्र बरामद कर लिया जाएगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464