उत्तराखंड समाचार

टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी पूरी

राज्य को कार्बेवैक्स वैक्सीन की चार लाख एक हजार 400 खुराक मिल गई हैं।

देहरादून। कोरोना संक्रमण से लड़ाई के क्रम में राज्य में 12 से 14 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों के टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए राज्य को कार्बेवैक्स वैक्सीन की चार लाख एक हजार 400 खुराक मिल गई हैं। इस वैक्सीन को जिलों को वितरित भी कर दिया गया है। आज टीकाकरण को लेकर केंद्र सरकार के साथ राज्यों की बैठक भी होनी है। इस आयुवर्ग में टीकाकरण का असल लक्ष्य केंद्र की विस्तृत गाइडलाइन के बाद ही तय किया जाएगा। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में वैक्सीन बड़ा हथियार साबित हुई है। तीसरी लहर में कोरोना के अत्याधिक प्रसार के बावजूद वैक्सीन ने काफी बचाव किया। ऐसे में बुधवार से देशभर में 12 से 14 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को भी कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष से अधिक) को एहतियाती खुराक (बूस्टर डोज) देने के लिए कोमोरबिडिटी क्लाज हटा दिया गया है। यानी अब सभी वरिष्ठ नागरिक एहतियाती खुराक के पात्र हैं। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डा. कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बताया कि 12 से 14 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को कार्बेवैक्स वैक्सीन लगनी है। इस आयुवर्ग के लिए पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध है। 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के टीकाकरण में 2007 में जन्म लेने वाले 14 प्लस बच्चों को भी टीका लगाया गया। ऐसे में केंद्र की विस्तृत गाइडलाइन का इंतजार है। बताया गया है कि वर्ष 2010 या उसके बाद जन्मे बच्चों को टीका लगाया जाएगा। गाइडलाइन के आधार पर ही इस आयुवर्ग में लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581