उत्तराखंड समाचार

जिलाधिकारी ने लिया हरबाड गांव में आपदा प्रभावितों का जायज़ा

राहत कार्य युद्धस्तर पर होंगे और किसी भी परिवार को असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने तहसील बागेश्वर क्षेत्र के ग्राम हरबाड का दौरा कर आपदा प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों को तेज़ी से संचालित करने के निर्देश दिए।

तहसील प्रशासन के अनुसार, भारी वर्षा और भूस्खलन से 07 परिवारों के मकान खतरे की जद में आ गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से प्रभावित परिवारों को प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र एवं पंचायत घर में अस्थायी रूप से स्थानांतरित किया गया है। सभी को खाद्यान्न किट उपलब्ध कराई गई है। एक आटा चक्की व दुकान क्षतिग्रस्त होने पर प्रभावितों को भी खाद्यान्न सामग्री दी गई। जिलाधिकारी ने पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने पर जल संस्थान को शीघ्र मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राहत कार्य युद्धस्तर पर होंगे और किसी भी परिवार को असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button