उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादून

हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

प्रत्येक चिकित्सा इकाई में हीट स्ट्रोक रूम बनाने के निर्देश

देहरादून 22 मई। प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान और गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने हीट वेव से हीट स्ट्रोक के बचाव एवं उपचार के लिए व्यापक तैयारियो के साथ प्रत्येक जिले के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी कर दी हैं। साथ ही प्रत्येक जिले की चिकित्सालय इकाई में हीट स्ट्रोक रूम बनाए जाएंगे। स्वास्थ्य महानिदेशक सुनीता टम्टा ने बताया कि प्रदेश की प्रत्येक चिकित्सा इकाई में विशेष “हीट स्ट्रोक रूम” स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि गर्मी से प्रभावित मरीजों को तत्काल और बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके। सुनीता टम्टा ने बताया कि सभी हीट स्ट्रोक रूम में आइस पैक, आईवी फ्लूइड, ओआरएस सॉल्यूशन, आवश्यक दवाइयां एवं वेंटिलेटर जैसी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसके साथ ही अस्पतालों में डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को भी हीट स्ट्रोक से संबंधित उपचार और आपातकालीन प्रबंधन के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक ने कहा कि मौसम विभाग के पूर्वांनुसार बढ़ते तापमान को देखते हुए बच्चों बुजुर्ग एवं कामकाजी लोगो को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा हीट स्ट्रोक से बचाव एवं जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार सामग्री भी प्रत्येक जिले में पहुंचा दी गई है। पोस्टर, पंपलेट एवं जनजागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को अधिक गर्मी में बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और शरीर में पानी की कमी न होने देने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य महानिदेशक सुनीता टम्टा ने आमजन से अपील की है कि तेज धूप और अत्यधिक गर्मी के समय घर से कम बाहर निकले। साथ ही जितना हो सके अधिक मात्रा में पानी का सेवन करें, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464