आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, 12 वाहनों के काटे गए चालान

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के साथ ही सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

रुद्रप्रयाग।  जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा के निर्देशों के क्रम में परिवहन विभाग द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा मोटर वाहन अधिनियम का पालन कराने के उद्देश्य से रात्रि के समय सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री धर्मेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में संचालित इस अभियान के दौरान वाहनों की गहन जांच की गई। चेकिंग के दौरान फिटनेस प्रमाण पत्र, वाहन कर (टैक्स), बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (PUCC), हिल एंडोर्समेंट, ड्राइविंग लाइसेंस, रिफ्लेक्टर, ग्रीन कार्ड, ट्रिप कार्ड एवं हेलमेट सहित आवश्यक दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों की जांच की गई। जांच के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 12 चालान किए गए। परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें तथा यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। साथ ही, वाहन की फिटनेस, बीमा एवं प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण रखें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के साथ ही सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button