आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

भातखंडे संगीत महाविद्यालय द्वारा महात्मा गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन का समवेत गायन किया गया।

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही, सचिवालय के अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा भी महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर भातखंडे संगीत महाविद्यालय द्वारा महात्मा गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन का समवेत गायन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, डॉ आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव श्री नितेश कुमार झा, अपर सचिव श्री विजय कुमार जोगदंडे एवं श्री नवनीत पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी – कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button