उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

एसएसपी दून की सख्ती हुडदंगियों पर पडी भारी

हुडदंग करने वाले युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में

देहरादून, 29 सितम्बर। सार्वजनिक मार्ग पर बिना नंबर प्लेट, फैंसी नंबर प्लेट के वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 01 युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया हैं। सोशल मीडिया पर फैंसी नंबर प्लेट लगे वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाने का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियों का संज्ञान लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये थे। पुलिस द्वारा वाहन चालक के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित वाहन को सीज कर दिया हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें एक वाहन चालक द्वारा राजपुर रोड, सहस्त्रधारा रोड पर अपनी कार होंडा सिटी पर बिना नंबर प्लेट, फैंसी नंबर प्लेट लगाकर तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुड़दंग किया जा रहा था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा वीडियो में दिख रहे व्यक्ति के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। जिस पर पुलिस टीम द्वारा वायरल वीडियों की जांच करते हुए संबंधित वाहन के बारे में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर उक्त कार के चालक को हिरासत में लेते हुए उसके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई तथा सम्बन्धित कार को एमवी एक्ट में सीज किया गया।

Related Articles

Back to top button