उत्तराखंड समाचार

डीएम ने किया एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण

लाइसेंस निर्गत करने एवं अन्य दी जाने वाली सुविधाओं व कार्यों को समयबद्धता के साथ पूर्ण करने सख्त निर्देश दिए।

बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परिवहन विभाग की आवश्यक सभी अभिलेखों,पत्रावलियों को शीघ्र डिजिटलीकरण सुनिश्चित करने और जनता को प्रदान की जारी सुविधाओं को और प्रभावी तरीके से सुधारात्मक कदम उठाने के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर सुविधा शुल्क मांगने या लापरवाही बरतने की शिकायत मिलती है,तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस बनाने एवं वाहनों की फिटनेस आदि कराने आए हुए वाहन स्वामियों से जिलाधिकारी ने यहां तैनात कर्मचारियों का भी फीडबैक लिया। बुधवार को जिलाधिकारी के एआरटीओ कार्यालय पहुंचते ही अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। डीएम ने एआरटीओ में रखे तमाम पत्रावलियों एवं रिकॉर्ड का अवलोकन किया। लाइसेंस निर्गत करने एवं अन्य दी जाने वाली सुविधाओं कार्यों को समयबद्धता के साथ पूर्ण करने सख्त निर्देश दिए। कार्यालय में रिकार्ड रूम में फाइलों के साथ ही अन्य सामग्री का रखरखाव उचित तरीके से होने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए फाइलों सहित अन्य सामाग्रियों को व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए। कार्यालय में लगे अग्निशमन उपकरण एक्सपायरी मिलने पर जिलाधिकारी ने एआरटीओ का कड़ी फटकार लगाते हुए उपकरणों को तत्काल बदलने के निर्देश दिए। निष्प्रयोज्य सामाग्रियों,पत्रावालियों का नियमानुसार विनिष्टिकरण करने को  कहा। कार्यालय में मिली कमियों में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी कार्रवाई अमल में लाने की भी सख्त हिदायत दी। 

 जिलाधिकारी ने अधिकारियों को गुड गवर्नेस के मॉडल पर कार्य करते हुए सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि के मूलमंत्र के साथ सुचारू कार्यप्रणाली और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निर्देशित किया। जनता को बेहतर और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के लक्ष्य के साथ समयबद्ध तरीके से लाइसेंस और फिटनेस संबंधी प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओवरलोडिंग, हाईस्पीड, नशे और गलत तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान की कार्यवाही की जाए ताकि सड़क  दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Related Articles

Back to top button