उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारताज़ा ख़बरेंदेहरादूनदेहरादून/मसूरीसोशल मीडिया वायरल

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने किया जनसंवाद

सचिवालय घेराव को सफल बनाने के लिए जनसंवाद

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 24 सितंबर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 25 सितंबर को आयोजित सचिवालय घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से आज कैंट विधानसभा के अंतर्गत इंदिरापुरम क्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने स्थानीय क्षेत्रवासियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जनसंवाद किया। इस दौरान नवीन जोशी ने प्रदेश की विभिन्न जनसमस्याओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित सचिवालय घेराव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है और 25 सितंबर का सचिवालय घेराव जनहित के मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। नवीन जोशी ने कहा कि कैंट विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन बड़ी संख्या में सचिवालय घेराव कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने के लिए कार्यक्रम में सहभागिता करें। उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद कांग्रेस की ताकत है और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करना कांग्रेस की प्राथमिकता है।

Related Articles

Back to top button