उत्तराखंड समाचार

राज्यपाल ने किया कैंट बोर्ड के सीईओ को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित

देहरादून कैंट बोर्ड के अध्यक्ष ने की राज्यपाल से मुलाकात

देहरादून 28 अगस्त। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में देहरादून कैंट बोर्ड के अध्यक्ष अनिरबान दत्ता और सीईओ अभिनव कुमार ने मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को गढी कैंट, छावनी परिषद (किलबिलिया पार्क) में बनी भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति की फोटो भेंट की। गढी कैंट, छावनी परिषद में बनी भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के जीर्णाेद्धार के लिए राज्यपाल ने सीईओ कैंट बोर्ड से अनुरोध किया था और उन्होेंने इस मूर्ति का जीर्णाेद्धार करते हुए उसे एक बेहतर स्वरूप दिया। राज्यपाल ने इस पुनीत कार्य के लिए सीईओ की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि दिसम्बर 2021 में उत्तराखण्ड भ्रमण पर आए भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा दिल्ली वापसी के दौरान पार्क में लगी भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की इस मूर्ति के छोटा होने की बात अपने परिसहाय से की गयी। इसकी जानकारी जब राज्यपाल को मिली तो उन्होंने तत्काल इस मूर्ति के जीर्णाेद्धार के लिए सीईओ कैंट से अनुरोध किया जिस पर सीईओ कैंट ने मूर्ति को बढ़ा करने के साथ ही जीर्णाेद्धार कर इसे बेहतर स्वरूप दिया। इसके बाद राज्यपाल द्वारा अपने दिल्ली भ्रमण के दौरान उक्त मूर्ति के नये स्वरूप को पूर्व राष्ट्रपति को दिखाया गया जिस पर भावुक हो गए और उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए सभी का धन्यवाद भी किया।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581