उत्तराखंड समाचार

कार्यकत्र्ताओं के बूते देश की सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा

नगर निगम सभागार में भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

रुड़की: नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दृढ़ इच्छा शक्ति और कार्यकत्र्ताओं की मेहनत के दम पर आज देश की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा ही एक ऐसा दल है जिसमें छोटे से छोटे कार्यकत्र्ता को भी महत्व दिया जाता है।

नगर निगम सभागार में भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि भाजपा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवाद की भावना और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों के भारत का निर्माण कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का स्तंभ कहे जाने वाले भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी तथा लालकृष्ण आडवाणी के संघर्ष की बदौलत ही भाजपा आज देश की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली है तब से पार्टी और अधिक मजबूती के साथ उभरी है। पार्टी को सही दिशा में ले जाने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी जाता है। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी विकास का लाभ मिल रहा है। महापौर गौरव गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पार्टी मजबूत हुई है। इस मौके पर भाजपा नेता मयंक गुप्ता, शोभाराम प्रजापति, मंडल अध्यक्ष प्रवीण संधू, अभिषेक चंद्रा, श्यामवीर सैनी, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, सुशील त्यागी, गौरव कौशिक, इमरान देशभक्त आदि मौजूद रहे। भगवानपुर क्षेत्र के मंडावर गांव में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर मंडी परिषद के अध्यक्ष राजकुमार कसाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की मेहनत के दम पर भाजपा आज देश की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। इस मौके पर मंडल महामंत्री राजेश त्यागी, प्रवीण, तेजपाल, देवी सिंह राणा, नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सैनी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष चंदन त्यागी, आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464