आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

कैबिनेट मंत्री ने जाना घायलों का हाल-चाल

अत्यंत दुखद है कि इस हादसे में चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

देहरादून, 10 अगस्त। आज ओखलकांडा में कृषि विभाग के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद सूचना मिलते ही उत्तराखंड सरकार में शहरी विकास, जलागम प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा पहुंचा और घायलों का हाल-चाल जाना। मौके पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को उचित उपचार हेतु सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेज दिया गया है। अत्यंत दुखद है कि इस हादसे में चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और इस कठिन घड़ी में मैं शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा हूं। साथ ही जिला प्रशासन को मृतक का पोस्टमार्टम मौके पर ही कराने तथा घायलों एवं मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने के निर्देश भी दिए।

Related Articles

Back to top button